गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक विधायक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले के सभी 16 ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान हुआ। सदर ब्लॉक में कुल 868 पंजीकृत मतदाताओं में से 652 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान का प्रतिशत 75.11 रहा। मतदान केंद्रों के आसपास विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों ने शिविर लगाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।