लीलापुर चौराहा पर सोमवार की सुबह बच्चों को लेकर देवरिया शहर के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्राइंडर मशीन मंगाकर वैन का दरवाजा को काट कर कड़ी मशक्कत कर गंभीर रूप से घायल चालक और तीन बच्चों को बाहर निकाला गया। वैन चालक और सवार तीनों बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्रा निधि को पिपरा दौलाकदम सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।