सरयू नदी का तेवर अब उग्र हो चला है। रविवार की रात नदी खतरे का निशान पार कर अब रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगी है। तुर्तीपार ब्रिज गेज पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64मी34सेमी रिकार्ड किया गया।नदी में 2सेमी प्रति घंटे ऊपर की रफ्तार से बढ़ाव जारी है।नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले कुछ दिनों में रौद्र रुप अख्तियार कर लेगी।