33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण और बिजली की समस्याओं को लेकर रविवार को सिधुआ गांव में ग्राम प्रधान अरविन्द शर्मा की अध्यक्षता में किसानों और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें 25 सितंबर को अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। सभी से पंचायत को सफल बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।