बगहा मठिया क्रिकेट ग्राउंड पर टीचर प्रीमियर लीग की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन लार लायंस ने गौरीबाजार लायंस को एक रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लार ने सात ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में गौरीबाजार की टीम निर्धारित ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। मयंक पांडे को 25 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।