कपरवार में राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम जारी है। एनएच-227ए की ओर से लखनऊ से आई तकनीकी टीम करीब एक पखवारे से पुल की मरम्मत कर रही है। क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने के बाद अब दूसरे और तीसरे पिलर के पास काम कराया जा रहा है। पुल के सभी डेक की मरम्मत होनी है, ऐसे में आवागमन शुरू होने में करीब एक माह का समय लग सकता है।