देवरिया के भटनी ब्लॉक परिसर में मंगलवार को बैतालपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सोनू यादव के निलंबन के विरोध में पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सचिवों ने बिना निष्पक्ष जांच और उनका पक्ष सुने निलंबन की कार्रवाई किए जाने पर नाराजगी जताई।