महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को बाल रोग विभाग की ओर से बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती बच्चों को खिलौने, चॉकलेट, मिठाइयां और फल वितरित किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ और खुशहाल बचपन ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। समारोह में बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की गईं।