लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। घरों में ठेकुआ सहित पारंपरिक पकवान बनाए गए। वहीं, छठ घाटों और पोखरों की साफ-सफाई कर आकर्षक झालरों से सजाया गया। पूजा की खरीदारी के लिए मोतीलाल रोड, मालवीय रोड और नई बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। रविवार शाम व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी।