छठ पर्व को लेकर अति प्राचीन शिव मंदिर मठिया स्थित छठ घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन कर तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार दोपहर से खुखुंदू कस्बे समेत आसपास के 24-25 गांवों की व्रती महिलाएं वेदियों पर पूजन-अर्चन करेंगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने की बात कही है।