फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: दिवाली पर बंद मकान में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के उमानगर में दीपावली पर बंद मकान से जेवर और 55 हजार रुपये नकद चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के छोटकी कैथवलिया निवासी किशन चौहान (21) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार जोड़ी पायल, लोहे का सब्बल और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल नौ एफआईआर हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें