गौरीबाजार की विवाहिता शीतल जायसवाल की हत्या के मामले में शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को मार्च निकाला। सुभाष चौक से एसपी कार्यालय पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अब तक केवल एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों ने परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियों का हवाला देते हुए सुरक्षा की भी मांग की।