देवरिया जिले के दो केंद्रों पर रविवार को शिव नाडर फाउंडेशन के विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 860 अभ्यर्थियों में से 297 ही शामिल हुए, जबकि 593 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने वालों में 81 बालक और 186 बालिकाएं शामिल थीं। परीक्षा देकर निकली छात्राओं ने प्रश्नपत्र को सामान्य और आसान बताया। नोडल शिक्षक विनोद यादव के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।