लगातार हो रही बारिश के बाद मां मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है, जिससे कई घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। जलस्तर बढ़ने से घाटों पर पूजा-पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का पानी बढ़ने के कारण घाटों की निचली सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। कई स्थानों पर पानी घाटों के ऊपर तक पहुंच गया है। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ और स्नान के दौरान सावधानी बरतनी पड़ रही है।