चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र स्थित नंदिन कुर्मियान गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे पंचर खड़ी बस से जा भिड़ी। हादसे में अमान सिकरी निवासी केश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गिरजा देवी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।