फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी का दबदबा, छह में पांच खिताब जीते

श्री सरस्वती इंटर कॉलेज टांडाकला के खेल मैदान में आयोजित 70वीं मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी की टीमों का दबदबा रहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सत्र 2026-27 की दो दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी ने छह में से पांच वर्गों में खिताब जीते। वहीं, बालिका जूनियर वर्ग में जौनपुर की टीम चैंपियन बनी। बालिका सब-जूनियर वर्ग में मेजबान चंदौली की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक सीनियर वर्ग के फाइनल में वाराणसी ने गाजीपुर को हराया। जूनियर वर्ग में वाराणसी विजेता और जौनपुर उपविजेता रही। सब-जूनियर वर्ग में भी वाराणसी ने गाजीपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालिका सीनियर वर्ग में वाराणसी ने जौनपुर को हराकर चैंपियनशिप जीती। जूनियर वर्ग में जौनपुर ने वाराणसी को मात देकर खिताब हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग में वाराणसी विजेता और चंदौली उपविजेता रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें