चंदौली जनपद में सोमवार देर शाम सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया। कथित तौर पर नशे की हालत में स्कॉर्पियो सवार चार युवकों ने सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी समेत कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विधायक सुशील सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।