पूर्व में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को थाना नौगढ़ पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने अमदहा और भरदुवा गांव के आसपास सघन कांबिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में तलाशी लेने के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।