विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में लगभग 30 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बाद, भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता व किसान नेता मणिदेव चतुर्वेदी ने अपनी गिरफ्तारी और प्रशासन की कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के जन प्रतिनिधियों के इशारे पर उन्हें सिर्फ किसान नेता होने के कारण नहीं, बल्कि ब्राह्मण होने के नाते प्रताड़ित और लक्षित (टारगेट) किया जा रहा है।