फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर, तेज बहाव के कारण टांडा-कैथी गंगा घाट पर नाव संचालन बंद; VIDEO

टांडाकला गंगा नदी में लगातार हो रही जलस्तर की वृद्धि और तेज बहाव को देखते हुए उच्चाधिकारीयों के निर्देशानुसार टांडाकला कैथी घाट पर संचालित सरकारी मुफ़्त नाव सेवा को मंगलवार को सुबह से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध गंगा का जलस्तर सामान्य होने तक लागू रहेगा। विगत चार दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढोत्तरी हो रही है । गंगा में तेज बेग को देखते हुए टाण्डा कैथी में नाव के संचालन पर उच्चाधिकारीयों ने रोक लगा दिया है । अब लोगो को चहनियां होते हुए बलुआ पुल से होकर चौबेपुर होकर लगभग 35 किलोमीटर एवं सैदपुर गाजीपुर लगभग 25किलोमीटर की तय करके मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन को जाना होगा । घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि ऊपरी बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि नाव बहने का गंभीर खतरा बना हुआ है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि बाढ़ के इस मौसम में सुरक्षा उपकरणों के बिना यात्रा करने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। नाव पर लाईफ जैकेट रखी है लेकिन सवारी नहीं पहनती है।यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए ही नाव का संचालन रोकने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें