सैयदराजा थाना के सवैया गांव के पास नेशनल हाईवे-19 स्थित महादेव रोड लाइन होटल को शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया। घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। दिन निकलने से पहले हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।