फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया हरतालिका तीज, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

चंदौली के टांडाकला ग्राम सभा में हरतालिका तीज का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव की महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अखंड सौभाग्य का निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही गांव के प्रमुख मंदिरों, श्री गणेश जी मंदिर, माता घटवारी मंदिर और श्री महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए वस्त्रों में सजी-धजी और हाथों में सुंदर मेहंदी रचाए महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न की। महिलाओं ने श्री गणेश जी की गोठ बनाकर फल, फूल, अगरबत्ती, जल, धूप, नारियल और वस्त्र अर्पित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें