फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करे विद्युत विभाग, पूर्व विधायक ने की ये मांग

चंदौली जिले में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को विद्युत विभाग से हटाए गए कंप्यूटर ऑपरेटरों और राजस्व वसूली में लगे आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं को लेकर एडीएम राजेश कुमार से मिले। उन्होंने कर्मियों की सेवा बहाल करने और सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि विद्युत विभाग में करीब 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे 29 कर्मियों को एक सितंबर 2026 से कार्यमुक्त किया। जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने लंबे समय तक विभाग को अपनी सेवाएं दी हैं। ऐसे में सेवा समाप्त करने के बजाय महंगाई को देखते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की जानी चाहिए। कर्मियों ने बताया कि जनपद के विद्युत उपकेंद्रों और कार्यालयों में कंप्यूटर संबंधी कार्य तथा राजस्व वसूली के लिए उन्हें आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त किया गया था। पूर्व में पीएफ और ईएसआईसी की कटौती के बाद उन्हें 17,238 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। अब पुरानी आउटसोर्स कंपनी का करार समाप्त होने के बाद नई कंपनी का चयन हुआ है। नई कंपनी द्वारा कर्मियों को कमीशन के आधार पर मेहनताना देने की बात कही जा रही है। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अधिकांश कर्मियों के परिवार की आजीविका इसी नौकरी पर निर्भर है। इसलिए उनकी सेवा समाप्ति का आदेश रद्द कर उन्हें पूर्व की तरह अपने पदों पर बहाल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें