बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार आईसर कैंटरा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। सुरजावली गांव के दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कैंटरा चालक सहित गाड़ी को हिरासत में लिया।