बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार सात वर्षीय बच्ची राधिका और बबली (35) की मौत हो गई। इसके अलावा तीन बच्चे समेत 20 लोग घायल हो गए। इसमें अधिकांश लोग रक्षा बंधन मनाने अपने घर और रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।