खुर्जा नगर की मंदिर मार्ग पर शनिवार सुबह स्वास्तिक एक्स-रे केंद्र पर एक तरफा प्यार में टेक्नीशियन ने रिसेप्शन पर मौजूद युवती पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवती पर 20 से अधिक वार किए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।