फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: आठवें वेतन आयोग और महंगाई भत्ते समेत सात मांगों को लेकर पेंशनरों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जिला इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट गेट के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्राप्त किया। जिला अध्यक्ष राम बाबू वर्मा ने बताया कि पेंशनरों की सात मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया। इनमें मुख्य रूप से 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की परिधि में शामिल करने की मांग रहीं। वहीं, मंत्री दलजीत सिंह ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कोरोना काल में पंशनरों के रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते का भुगतान करने की मांग की गई है। इसी के साथ सातवें वेतन आयोग की तरह आठवें वेतन आयोग में भी पुराने पेंशनभोगियों को सभी लाभ प्रदान किए जाने, वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को रेल और हवाई यात्रा के किराये में छूट बहाल करने, पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष किए जाने समेत विभिन्न मांगे की गई। संरक्षक मौ. हारून किरमानी ने बताया कि इन मांगों के साथ ही 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिलने वाली 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन की व्यवस्था में बदलाव कर 80 वर्ष तक हर पांच साल बाद पांच प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दिए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, इलियास खां, धर्मपाल शर्मा, ज्ञानप्रकाश शर्मा, हरिबाबू, चंचल कटारी सिंह, दुल्ली सिंह, भजनलाल, जतन स्वरूप शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा समेत अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें