नवरात्र के दौरान सैकड़ों किलो गोवंश अवशेष मिलने के आरोप से हिंदू संगठनों में भारी तनाव और आक्रोश है। कोतवाली देहात क्षेत्र के स्याना रोड पर हुई इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर गोकशी पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने आरोपियों, मीट फैक्टरी संचालकों, ट्रांसपोर्टरों और इमलिया के प्रधान पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका), संपत्ति की कुर्की और बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग उठी। हिंदू समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के नाम सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा और एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।