खुर्जा जीटी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह बीकेडीए कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में चालक की मौत के कारण अधिक शराब का सेवन और पुरानी बीमारी सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।