फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने रोका

बुलंदशहर में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल-डीजल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। बुजुर्ग के आत्मदाह करने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। मोहल्ला मदार दरवाजे निवासी राजकुमार संतोषी के भतीजे डेविड का एक हफ्ते पूर्व पड़ोसी अनिल से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौच और मारपीट हुई थी। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार संतोषी और उसके भतीजे डेविड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजकुमार को कार्रवाई का आश्वासन देकर होटल का गेट खुलवाया। पुलिस राजकुमार संतोषी को अपने साथ लेकर कोतवाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें