बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव में एक युवक ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवार देर रात हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी अंकिता वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।