फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: त्योहारों पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसएसपी ने शहर में किया पैदल गश्त

बदायूं। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सिटी मॉल, नेहरू चौक, सर्राफा बाजार, गांधी ग्राउंड, छह सड़का सहित व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी गश्त, भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान डीएम-एसएसपी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की। अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। गश्त के दौरान एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, सीओ सिटी सुमेध मिलिन्द जाधव, कोतवाली और सिविल लाइंस प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें