बदायूं में शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम, एसएसपी, सीएमओ और एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 31, पुलिस 3, विद्युत निगम 4, ब्लॉक, सीडीपीओ, समाज कल्याण एवं नगर पालिका की 1-1 व अन्य 2 शिकायतों सहित 44 शिकायती पत्र पहुंचे। चार का मौके पर निस्तारण किया गया।