बदायूं में पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सहकारी क्रय विक्रय समिति लोटनपुरा पर जिले के पैक्स सचिवों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। जनपद के पैक्स सचिवों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक आयुक्त सहकारिता विवेक कौशल को दिया। सोसाइटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सचिव लंवे समय से कमीशन बेस वेतन पर पर काम कर रहे हैं। उसके बाद भी समय से भुगतान न होने के कारण सचिवों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सचिवों और कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का भुगतान किया जाए और नियमित वेतन की सुविधा दी जाए। महामंत्री रामखिलाड़ी शर्मा ने कहा सचिवों से रात के दस बजे तक कार्य कराया जाता है। लेकिन वेतन न मिलने से वह परेशान हैं। उन्होंने मांग की पैक्स कर्मचारियों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति नियमित वेतन एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। बताया कि 22 अक्तूबर से ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन शुरू हो गया है। अगर जल्दी मांगे पूरी नहीं हुई तो जिले के सचिव कार्य का बहिष्कार प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस मौके पर अरुण कुमार मिश्रा, कप्तान सिंह, सुशलेंद्र सिंह, सतीश यादव, मुकर्रम, रामजी पाठक आदि पैक्स सचिव मौजूद रहे।