बदायूं जिले के मीरापुर गांव में बुखार का प्रकोप फैल गया है। बुधवार को स्वास्थ्य शिविर में 48 मरीजों की जांच हुई। इनमें पांच डेंगू पॉजिटिव मिले, जिन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। गांव में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था की कमी और जलभराव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।