फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: महिला दुकानदार से सोने की चूड़ियां ठगी, फिर पैर छूकर भाग गए आरोपी; देखें वीडियो

बदायूं के उझानी में बाइक से गमछे खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे दो युवक दुकानदार आशा रानी को अपनी बातों में उलझाकर सोने की दो चूड़ियां ठग ले गए। उन्होंने छह सौ रुपये देकर पहले छह गमछे खरीदे। फिर गमछों पर यह कहते हुए 21 सौ रुपये रख दिए कि वह अपनी चूड़ियों को गमछों के साथ दुकान के मंदिर में रख दें तो उनका धार्मिक कार्य पूरा हो जाएगा। घटना को अंजाम देकर दुकान से बाहर निकलते समय एक युवक ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। ठगी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें