फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ककोड़ा मेला स्थल पर गंगा की उपधारा में जलस्तर बढ़ाने की कवायद तेज

Sun, 15 Nov 2026 04:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के कादरचौक में गंगा किनारे लगने वाले मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को स्नान के लिए पानी उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। मुख्य गंगा धारा से मेला स्थल तक पानी लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए बल्लियां लगाई जा रही हैं। बल्ली गाड़कर रेत की बोरी भरकर गंगा में डालकर जल को मोड़कर उपधारा में जलस्तर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 

जिला पंचायत के इंजीनियरों को उम्मीद है कि इस प्रयास से मेला स्थल पर जलस्तर बढ़ाने में कामयाबी मिल सकती है। जिला पंचायत के इंजीनियर पवन कुमार गोयल ने बताया कि मुख्य गंगा धारा से पानी लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक सामग्री भी मौके पर पहुंचने लगी है। प्रयास है कि स्नान घाट पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें