बिजनौर में पुलिस ने 14 माह के एक बालक को बरामद कर उसकी खरीद-फरोख्त के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जन्म के 15 दिन बाद बालक को उसके माता-पिता ने दाई के माध्यम से दो लाख रुपये में दिया था, जिसे आगे पांच लाख रुपये में हरिद्वार के एक दंपती को सौंपा गया। मामले में बालक के माता-पिता, दाई, दो अप्रशिक्षित चिकित्सक और खरीदार महिला गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। बालक के मामा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।