निर्माणाधीन भदोही-ज्ञानपुर मार्ग बुधवार की सुबह घरांव के समीप धंस गई। जिससे गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 34 करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के धंसने से मानक एवं गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पूर्ण होने से पहले ही सड़क धंसने पर ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग किया।