फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता मुहिम के तहत दिया गया प्रशिक्षण; VIDEO

अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत शनिवार को नईबाजार स्थित आदर्श विद्या मंदिर में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कराटे प्रशिक्षक आदर्श शुक्ला व सृष्टि दुबे ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। बताया कि किस तरह से आपात परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करें और पुलिस की मदद लें। बताया कि आपात परिस्थितियों में असहज होने की बजाय डटकर मुकाबला करें। प्रशिक्षण में करीब 125 छात्राएं मौजूद रही। प्रशिक्षकों ने छात्राओं पर सड़क पर चलने के दौरान शोहदों की ओर से होने वाली हरकतों से बचाव के बारे में बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें