सोनहा थाना क्षेत्र के परसाकाशी गांव के सामने शुक्रवार दोपहर बुलेट और पल्सर बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पल्सर सवार देईडीहा निवासी राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बुलेट सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।