जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या की गणना करेंगे। जिले में जनगणना के लिए 6331 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। कार्य के लिए 5137 प्रगणक और 863 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। डीएम ने लोगों से स्व-गणना में भाग लेकर सही जानकारी दर्ज कराने की अपील की।