बस्ती जिले के नगर पंचायत रुधौली में बस्ती बांसी मार्ग से तहसील और नगर पंचायत कार्यालय तक जाने वाले मार्ग पर कुछ महीनों पूर्व नगर पंचायत द्वारा कराई गई सीसी सड़क बरसात के दौरान बैठ गई। मंगलवार को नगर पंचायत के राजकुमार सोनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त स्थान पर पौधारोपण कर गुणवत्ता विहीन विकास कार्य का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की।