राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को रामबाग से पथ संचलन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ कदमताल की। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संघ के आदर्शों, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक जागरण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।