बस्ती के पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार में आयोजित जगराते में भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। गायिका अंकिता तिवारी ने ‘मुझे ला दो भजन वाली माला’ भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं, गायक शुभम पाठक ने भी भजनों के माध्यम से देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया।