छठ पूजा को लेकर शहर से लेकर कस्बाई बाजारों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कंपनीबाग, गांधीनगर, कटरा, कचहरी चौराहा और पांडेय बाजार समेत प्रमुख बाजारों में फल, सूप, दौरी और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। मांग बढ़ने से फलों के दाम में उछाल आया है।