बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मतदान शुक्रवार, 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। बरेली जिले के सभी 25 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के अनुसार, बरेली-मुरादाबाद खंड में 46,699 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें बरेली के 6,763 शिक्षक मतदाता शामिल हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी।