बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को रामगंगा तट पर चौबारी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। चौबारी मेले में तड़के से ही स्नान शुरू हो गया था। स्नान के बाद दीप जलाकर आरती उतारी गई और प्रसाद चढ़ाया गया। सुरक्षा के लिए जल पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के अलग इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को जाम की परेशानी भी झेलनी पड़ी।