फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: भैंस चराने गए वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, दो घंटे तक तड़पता रहा घायल

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से सटे राजस्व क्षेत्र में रविवार सुबह भैंस चराने जंगल गए 60 वर्षीय वृद्ध पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में जरधोवा गांव निवासी मलखान सिंह राजगौड़ के चेहरे, पीठ और घुटने पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बाघ पर पत्थर फेंके, जिसके बाद वह भाग गया और वृद्ध की जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। घायल के पुत्र देवी सिंह ने बताया कि वन्यजीवों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के करीब दो घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में ग्रामीणों को डायल 112 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि हमले से एक दिन पहले भी यही बाघ जरधोवा गांव के आसपास घूम रहा था। इसकी सूचना वन विभाग को देने के बावजूद टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने इसे पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें