फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलरामपुर: हाईवे पर ट्रक से कार और बोलेरो की भिड़ंत, मां-बेटे की मौत, पत्नी घायल

बहराइच-तुलसीपुर हाईवे पर कालीथान गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के लोहिकार गांव निवासी श्याम नरायन (45) अपनी 60 वर्षीय मां कैलाशी देवी और पत्नी वंदना चौधरी (45) के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे उनकी कार तुलसीपुर से आगे कालीथान गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही बोलेरो भी अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। कुछ ही देर में मौके पर तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़े थे। आसपास के लोगों की मदद से कार सवार घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद श्याम नरायन और उनकी मां कैलाशी देवी को मृत घोषित कर दिया। सीओ नगर अभिषेक सिंह ने बताया कि वंदना चौधरी की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां उन्हें भेज दिया गया है। महुली थाना पुलिस के माध्यम से मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें